Saturday, 24 December 2016

FATHER

पिता के कंधे पर बैठा बच्चा जब खड़ा हो गया
पिता से बोला देखो पाप मैं तुमसे बड़ा हो गया।


पिता ने कहा बेटा  इस खूबसूरत ग़लतफ़हमी मे भले ही जकड़े रहना , मगर मेरा हाथ पकडे रहना।

जिस दिन ये हाथ छूट जायेगा
बेटा तेरा ये हसीन सपना भी टूट जायेगा।

दुनिया वास्तव में अभी उतनी हसीन नही है
देख बेटा तेरे पांव तले अभी जमीं नहीं है।

मैं तो बाप हुँ  बेटा बहुत खुश हो जाऊंगा
जिस दिन हक़ीक़त मे तू मुझसे बड़ा हो जायेगा।

मगर बेटे कंधे पर नहीं
जब तू जमीन पे खड़ा हो जायेगा।

ये पिता तुझे अपना सब कुछ दे जायेगा
तेरे कंधे पर दुनिया से चला जायेगा।


No comments:

Post a Comment

ब्रह्मांड  हमेसा आपको बिलकुल वही चीज़ देता है , जिसकी आपको आवश्यकता  होती है , लेकिन हमेसा वो चीज़ नहीं देता , जिसे आप अपने लिए आवश्यक मान...